फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नायब तहसीलदार ने किया जमीन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में शनिवार को नायब तहसीलदार भागीरथी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। बघेल छावनी के उमेश बघेल ने स्थानीय लेखपाल पर अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। जिसमें टाउन बाहर की इस जमीन पर पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने चहारदीवार बनाकर कब्जा कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर विधायक सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जा चुका है। इसके बाद अधिकारियों ने स्थानीय लेखपाल से रिपोर्ट तलब की थी। आरोप है कि लेखपाल ने उक्त निर्माण को लगभग 14 वर्ष पुराना बताते हुए रिपोर्ट भेज दी थी। पीड़ित उमेश बघेल ने लेखपाल की रिपोर्ट को गलत बताते हुए कई साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके बाद जांच टीम गठित करने का आदेश दिया गया। नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिर्जापुर रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग को आधार बनाकर पहले नापजोख कराई गई। नापजोख के बाद निर्माण का अवलोकन किया गया। मौके पर निर्माण कार्य नया पाया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मौका मुआयना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें