गोपीगंज कोतवाली के प्रयागदासपुर में प्रेमेश्वर महादेव मंदिर व हाजी मोहम्मद काशीम के मकान में ताला तोड़ चोर नकद सहित सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। मंदिर में तो चोरो के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन काशीम के मकान से सोने की अंगूठी 25 हजार नकद व दस्तावेज उठा ले गए।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात पुजारी मंदिर बंद कर घर चले गए थे। रात में मंदिर का गेट मे लगा ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। पूरे मंदिर को खंगाल डाला, लेकिन उनके हाथ कुछ नही लगा। पुजारी पं केशव नाथ मिश्र, राज कुमार मौर्य, इन्द्रजीत मौर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद चोर हाजी मोहम्मद कासिम के मकान में घूसे।
पूरा परिवार शादी के लिए गया था। घर पर केवल माता-पिता था। चोर उनके मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। आलमारी, बक्सा आदि तोड़ कर उसमें रखा पांच सोने की अंगुठी, पच्चीस हजार नकद और जमीन का कागजाज उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी है।