ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जोरईं खावांबीर गांव के दुर्गा मंदिर पर चोरों ने धावा बोल दिया। यहां की दानपेटी और मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के जोरईं खावांबीर गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर का रविवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने दानपेटी और मुकुट समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह खबर मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों के लिए मंदिर खुला रहता है। रात को ताला लगा दिया जाता है। सोमवार की सुबह ग्रामीण मंदिर के पास गए तो ताला टूटा देखा तो अवाक रह गए। अंदर जाने पर पता चला कि माता की चांदी का मुकुट, सोने का नथिया, त्रिशूल, घंटा गायब है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दूर पर नहर की पुलिया है। वहां पर नशेड़ी बैठते हैं। आशंका जताई कि ऐसे लोग ही घटना को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि मौका-मुआयना किया। ग्रामीणों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।