कांवड़ यात्रा को देखते हुए आदर्श कांवड़िया सेवा समिति कुरमैचा ऊंज का रविवार को पुर्नगठन किया गया। इसमें संचालक मंडल के सदस्य के रूप में एके चौबे, आत्मा गिरी, मनोज कुमार ओझा, हृदयतोष उपाध्याय, अरविंद सिंह, अरुण कुमार सिंह, छोटेलाल सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, अतुल यादव, राजेश बिंद, कृष्ण मुरारी कनौजिया को चुना गया। चुने गए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं, हाईवे से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के सेवा और सत्कार को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।