फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से डेढ़ दर्जन घंटे उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर ग्राम स्थित अति प्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने मंदिर के कीमती घंटों समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर और पुजारी के रहने के कमरे के दरवाजे तक तोड़ डाले। कुएं के मुंडेर को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो ज्ञानपुर रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना होने के बाद कोतवाल सदानंद सिंह ने मौका मुआयना किया। लोगों का आश्वस्त कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सुबह मंदिर के पास जुटे लोग घटना को देख कर काफी गुस्से में थे। बताया कि चोरों ने रात के समय मंदिर में लगे डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े घंटों के अलावा हाल ही में खरीदा दया माइक, साउंड बाक्स मशीन आदि उठा ले गए। मंदिर देखरेख करने वाले सदन लाल राय ने बताया कि चोरी गए और नुकसान हुए सामानों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। उधर जब लोगों ने सड़क जाम की तो कोतवाल मंदिर पर पहुंच चुके थे। सड़क जाम की सूचना होते ही ग्रामीणों को समझा बुझा कर आश्वासन देककर जाम समाप्त कराया। जाम नौ बजे से 10 बजे तक रहा। कोतवाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें