फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने काटा ओएचई तार, जहां-तहां खड़ी हुईं चार ट्रेनें, कॉशन पर चलीं स्वतंत्रता सेनानी, चौरीचौरा और अन्य एक्सप्रेस

Sat, 03 Oct 2020 11:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
इंजन की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेल खंड स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार की देर रात चोरों ने करीब 50 मीटर ओएचई तार काट दिया। इससे अप-डाउन की चार महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। जानकारी होने पर स्टेशन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोकेशन लेकर ट्रेनों को किसी तरह कॉशन पर चलाया गया। शनिवार की सुबह मंडलीय तकनीकी टीम टॉवर वैगन के साथ मौके पर पहुंची और तार जोड़कर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कराई।

विज्ञापन


ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित गिराई से सरायजगदीश हाल्ट तक का क्षेत्र काफी सुनसान है। इस फायदा उठाकर चोर-उचक्के आए दिन घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। शुक्रवार रात गिराईं गांव के ठीक सामने पोल संख्या 266/ 24 से 266 / 28 के बीच लगभग 50 मीटर ओएचई तार चोर काट लिए, लेकिन ले नहीं जा पाए।

माना जा रहा है कि तार का वजन अधिक होने और रास्ता गड़बड़ होने की वजह से चोर तार नहीं ले जा पाए होंगे। रात में ही स्टेशन कर्मचारियों ने मंडल कंट्रोलर और आरपीएफ को सूचना दे दी। सुबह पंकज केशरवानी के नेतृत्व में तकनीशियनों की टीम मौके पर पहुंची। तार को युद्ध स्तर पर जोड़कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।

स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि तार कटने के कारण अप से पवन एक्सप्रेस, डाउन से शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी, चौरीचौरा और कई माल गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हो गईं। उन्हें कॉशन पर चलाकर आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें