फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए के लिए आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। शुक्रवार को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। करीब एक हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं के बीच काफी गहमागहमी रही। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को परिचय समारोह में प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हित को लेकर अपना एजेंडा रखा।
विज्ञापन

हर साल होने वाले डिबाए के वार्षिक चुनाव की तैयारी वैसे तो महीने भर पूर्व से चल रही है लेकिन एक जनवरी से नामांकन समेत अन्य प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होने के बाद अध्यक्ष के लिए दो, महासचिव के लिए चार प्रत्याशी रहे। इसी तरह उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए भी मतदान होना है। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए डिबाए सभागार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता बूथों पर अपना मत डालेंगे। अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों से मिलते रहे। एल्डर्स कमेटी के सदस्य स्वामीनाथ मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए सभी मतदाताओं से परिचय पत्र साथ लेकर आने की अपेक्षा की गई है। बृहस्पतिवार को डिबाए परिसर में परिचय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष समेत अन्य पदों के प्रत्याशियों ने बार हित के लिए संघर्ष करने की बात दुहराई। इस मौके पर सदानंद यादव, मोहन लाल मिश्र, विनीत श्रीवास्तव, गंगाराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें