ज्ञानपुर/गोपीगंज। पुत्र की दीर्घायु के लिए किए जाने वाले जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर मंगलवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। जगह-जगह खरीदारों की ऐसी भीड़ उमड़ी की कुछ देर के लिए तो जाम की स्थिति बन गई।
आलम यह था कि बड़े ही उत्साह के साथ लोग सेब, केला व अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। यह पर्व 29 सितंबर को मनाया जाएगा। ज्ञानपुर नगर में करीब 12 से अधिक फल व पूजन सामग्री की लगी थीं। उन दुकानों पर वैसे तो सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी, लेकिन शाम चार बजे के बाद इतनी ज्यादा संख्या में खरीदार पहुंचे कि जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान केला 50 से 70 रुपये प्रति दर्जन, सेब 50 से 80 रुपये प्रति किलो, अनार 60 से 70, सीघाड़ा 80, अनन्नास 60 से 75 रुपये प्रति किलो की दर बिका। इसी तरह गोपीगंज में सुबह से दुकानों पर लगी भीड़ देर शाम तक बनी रही।