ज्ञानपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मामले की सीबीआई जांच और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता के सुरक्षा की मांग की।
करणी सेना के प्रदेश महामंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज आहत है। उनके नेतृत्व में सिर्फ राजपूत नहीं पूरा हिंदू समाज अपने स्वाभिमान के लिए एकजुट हो रहा था। यह असामाजिक तत्वों को रास नहीं आया और हत्या कर दी। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। कई आपराधिक संगठनों की तरफ से उन्हें धमकी मिली थी लेकिन उनकी हटा दी गई।
पूर्व प्रमुख अखिलेश्वर सिंह बबलू ने कहा कि समाज के हित में काम करने वाले लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। केंद्र सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अभिषेक, संजय, शिवम, राहुल, अजय, सतीश आदि रहे।