फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा कम हुआ तापमान पर गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का असर कम होने नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी तो जरूर हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी शनिवार की तुलना में ज्यादा रही। धूप तेज होने से दोपहर में सड़कों पर बहुत कम लोग दिख रहे थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते शानिवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। इस तरह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण रविवार को गर्मी ज्यादा थी। रविवार को ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर दोपहर के समय सन्नाटा दिखा। कुछ ही लोग आवागमन करते दिखे। उधर, चिकित्सकों ने लोगों को इस भीषण गर्मी में बचने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर के समय प्रयास करें कि बाहर न निकलें। लू का असर इन दिनों ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें