वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731बी पर दोनों तरफ हाईवे प्राधिकरण की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य की धीमी प्रगति से लोगों से परेशानी हो रही है।
हाईवे पर 10 से 12 मीटर दूरी छोड़कर नाले बनाए जा रहे हैं। नाले के बीच गैप से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। वहीं नालियों में लोगों के घरों से निकलने वाली पानी ओवरफ्लो कर सड़कों पर बह रहा है। भदोही के लिए एनएच 731-बी महत्वपूर्ण है। मछलीशहर से लखनऊ तक पहले से फोर लेन रोड है। वाराणसी से भदोही और जंघई होते हुए मछलीशहर तक फोर लेन बनाने के बाद इलाका सीधे लखनऊ से जुड़ जाएगा। करीब 83 किमी के इस हाईवे का 36 किमी दायरा भदोही की सीमा से होकर गुजरता है।
इन दिनों हाईवे की कार्यदायी संस्था एक माह से सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण करा रही है। मुश्किल यह है कि कार्यदायी संस्था का काम इतनी सुस्त गति से चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
कार्यदायी संस्था महीनों से इंदिरा मिल चौराहे से लेकर धौरहरा पुल तक सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाला बना रही है, लेकिन अब तक पूरा नहीं कर सकी है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि सड़क के दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा करके नालों का निर्माण हो रहा है। जिससे हाईवे की जलनिकासी व्यवस्था चौपट हो गई है। कार्यदायी संस्था बीच-बीच में कुछ कुछ मीटर तक छोड़ कर नाला बना रही है।
इससे जहां नाला नहीं बना है। वहां सड़कों पर पानी लग रहा है। इसके अलावा हमेशा दुर्घटना की भी आशंका बनी है।