फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: होली वाले दिन सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे मौजूद रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। होली के दिन जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी पर 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती रहेंगी। सर्जन, स्किन और नेत्र रोग के विशेषज्ञों की डयूटी लगाई गई है। आकस्मिक सेवाओं की जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल में वार्ड भी आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने मंगलवार को होली की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य केंद्राें पर व्यवस्थाओं को परखा। एमएसडी प्रभारी से केंद्रों पर भेजी गई दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल 100 बेड का है, इमरजेंसी में होली को लेकर चिकित्सको की ड्यूटी लगाई गई है। होली पर लोग जमकर मस्ती करते हैं। एक दूसरे को रंग-बिरंगे कलर लगाकर होली का पर्व मनाते हैं। होली के मस्ती में हर कोई सराबोर है। अमूमन होली की हुड़दंग के दौरान लोग घायल भी होते हैं। मिलावटी रंग से लोग बीमार होते हैं। होली के दिन लोग एक दूसरे के घर होली खेलने जाते हैं। इस दौरान बाइक सवार घायल भी होते हैं, ज्यादातर लोग नशे में होने से बाइक लेकर फिसलते हैं। ऐसे में घायलों की संख्या में वृद्धि होती है। होली के दिन उन्हें उपचार मिल सके, इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 13 मार्च की शाम से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। आकस्मिक जरुर पड़ने पर त्वरित विशेषज्ञ ऑनकाल होंगे। डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही ने बताया कि होली के दिन जिला अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। दवाओं का भरपूर स्टॉक है। आकस्मिक जरुर पड़ने पर चिकित्सक ऑनकाल भी होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें