ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग अपनी गणित के हिसाब से स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाती है। जिले के छह सीएचसी में एक पर चार बाल रोग विशेषज्ञ हैं जबकि तीन पर एक भी नहीं हैं। इससे यहां आने वाले बच्चों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। इससे अभिभावक को उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ता है। सीएचसी सुरियावां, भानीपुर, गोपीगंज में एक भी विशेषज्ञ नहीं है, जबकि भदोही सीएचसी पर चार विशेषज्ञों की तैनाती है। जिले में दो राजकीय, छह सीएचसी और 20 पीएचसी संचालित है। जहां फिजिशियन समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिले में जीरो से पांच वर्ष तक के 2.75 लाख बच्चे हैं। ब
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद सृजित हैं। दोनों अस्पताल में दो-दो डॉक्टर हैं। 100 बेड सरपतहां में तीन के सापेक्ष दो डॉक्टर हैं। औराई सीएचसी पर तीन के सापेक्ष में दो, डीघ में एक की तैनाती है।
भदोही सीएचसी पर इकलौते ही चार विशेषज्ञ बीते छह महीने से तैनात हैं। यदि चिकित्सकों एक-एक सीएचसी की जिम्मेदारी दे दी जाए, तो व्यवस्थाएं बेहतर हो जाएगी। हर बच्चे को समय से उपचार मिलने लगेगा। यहां सुरियावां, भानीपुर, डीघ ग्रामीण अंचल की सीएचसी है। डीघ को छोड़कर सुरियावां, भानीपुर में एक भी बच्चों के डॉक्टर नहीं है। बच्चों को बीमारी होने पर निजी अस्पताल जाना अभिभावकों की मजबूरी है। इस लिहाज से एक डॉक्टर पर 33 हजार बच्चों की जिम्मेदारी है।
13 में 12 डॉक्टरों की शहर में तैनाती
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 18 लाख है। तीन हिस्सा आबादी ग्रामीण अंचल में निवास करती है। लेकिन 12 बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती शहरों में है। ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के डॉक्टर की कुर्सी खाली है। सुरियावां सीएचसी पर रोजाना 25 से 30 बच्चों की ओपीडी होती है। गोपीगंज में पूर्व अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय बाल रोग विशेषज्ञ थे, लेकिन उन्हें जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है।
कहा कितने डॉक्टर की तैनाती:
डीघ - डॉ. राव
औराई - डॉ. अंबरीश सिंह
औराई - डॉ. राजीव पांडेय
भदोही - डॉ. राम आशीष सरोज
भदोही - डॉ. राम शृंगार कुशवाहा
भदोही - डॉ. राधेश्याम चौहान
भदोही - राजन कुमार भदोही
एमसीएच - डॉ. अजय तिवारी, डॉ. आशुतोष पांडेय
भदोही एमबीएस डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश रावत
100 बेड सरपतहां डॉ. सुशील शुक्ला डॉ. बीके मिश्रा
भदोही सीएचसी शहरी है। वहां पर चार सृजित पद के सापेक्ष तैनाती है। बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण कुछ सीएचसी में तैनाती नहीं हो सकी है। शासन को लिखापढ़ी की गई है।- डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमओ