फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर दुकान से सवा तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के जीटी रोड स्थित चौराहे के समीप एचबीआई बिग बाजार में बृहस्पतिवार को चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कैश काउंटर से करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे दूसरे शटर को नहीं खोल सके थे, नहीं तो चोरी और बड़ी हो सकती थी। यह चोरी पुलिस चौकी से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर हुई। नगर निवासी आफताब उर्फ बाबू की नगर के मुख्य सड़क पर पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह उनका बेटा हेलाल अहमद दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि छोटे शटर का बाहर लगा ताला कटा था। शटर के पीछे लगे नट-बोल्ट भी खोलकर कोई अंदर घुसा था।
विज्ञापन

इसके बाद दुकान के अंदर लगे दूसरे शटर को खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसे नहीं खोल पाया था। उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार काउंटर के कैश बॉक्स में रखे लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें