फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों का ताला चटकाकर पांच लाख की चोरी

Sat, 02 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोपीगंज थानाक्षेत्र के केवलपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो बंद घरों को खंगाल दिया। चोरों ने दोनों घरों का ताला चटकाकर पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह एक खेत में टूटे बाक्स और अटैची फेंके हुए मिले। दोनों घरों में परिवार के सभी सदस्य कोलकाता और मुंबई में रहते हैं। चोरी की खबर लगते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


केवलपुर गांव निवासी मातामणि पांडेय और माता जगत का गंगा के किनारे दो मंजिला मकान है। दोनों भाइयों का कोलकाता में कारोबार है, जिससे परिवार के सभी सदस्य वहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात आए चोरों ने दोनों भाइयों के घरों में ताला चटकाकर पांच कमरों में रखे आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बताया जाता है कि दोनों भाइयों की पांच बहुओं के कमरे में सोने और चांदी के आभूषण थे। मातामणि पांडेय ने फोन पर बताया कि चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण और अन्य सामान वहां रखे थे। खबर मिलने के बाद वह कोलकाता से घर के लिए रवाना हो गए। इसी तरह चोरों ने पड़ोसी राजकुमार पांडेय के बंद कमरे का ताला तोड़कर आभूषण समेत करीब एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। राजकुमार का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। शुक्रवार को घर से कुछ दूर स्थित खेत में टूटी अटैची और बाक्स मिली। ग्रामीणों की सूचना पर  पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ गोपीगंज विनोद दूबे ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद बीटा पुलिस को भेजकर छानबीन कराई। मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें