फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोतवाली के महज 200 मीटर दूर आभूषण की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गोयल गली के पास चोरों ने एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। गौर करने वाली बात है कि चोरों ने जिस आभूषण की दुकान को निशाना बनाया है। वह कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड पर है। चोरी को लेकर व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर निवासी अशोक कुमार शुक्ला की नगर में गोयल गली के नुक्कड़ पर राहुल स्वर्ण कला केंद्र के नाम से सर्राफा की दुकान है। हर दिन की तरह मंगलवार की रात भी वह दुकान बंदकर घर चला गया। इस बीच रात में चोरों ने उनके शटर का ताला तोड़कर 1.5 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना और लगभग छह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह किसी ने अशोक को फोन कर दुकान के शटर का ताला टूटने की जानकारी दी। अशोक आनन-फानन में दुकान पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद सीओ प्रभात राय समेत अन्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली के महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य रोड की दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें