फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी, जांच शुरू

विज्ञापन
आजाद नगर झिलियापुल के पास डिजिटल सेवा केंद्र पर हुई चोरी के बाद देखते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जिले में ग्राहक सेवा केंद्र भी सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार की रात चोर झिलियापुर आजादनगर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 40 हजार नकदी एवं डीवीआर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। तीन दिन पूर्व औराई में भी एक केंद्र पर चोरी की घटना हुई थी।
विज्ञापन

गोपीगंज के चूडि़हारी मोहाल निवासी आदिल ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर मेज की दराज से लगभग 40 हजार रुपये नकदी और पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी उठा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने आसपास के पड़ोसियों के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और बगल के एक मकान का ताला भी तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई के लिए थाने बुलाया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें