फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में कूदा और थम गईं सांसें: शराब पीकर तालाब में नहाने गया था युवक, दोस्तों ने मचाया शोर; निकाली गई लाश

Mon, 14 Oct 2024 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: हुनमान गढ़ी तालाब में युवक के डूबने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसकी लाश को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया था। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।
विज्ञापन
युवक के डूबने की सूचना पाकर हनुमान गढ़ी तालाब के पास जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज नगर के हनुमान गढ़ी तालाब के पास दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद पानी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या भीड़ जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ, उसके अन्य साथी मौका देख फरार हो गए।

विज्ञापन


नगर के हनुमानगढ़ी स्थित तालाब के किनारे सुबह से लेकर शाम तक दारूबाज और नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं। नशेड़ियों का जमावड़ा होने से अन्य लोग उधर नहीं जाते।

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर तीन-चार संख्या में युवक तालाब के पूरब स्थिति घाट पर बैठकर पहले शराब पिया। इस बीच, नशे की हालत में ही एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी और पानी के अंदर ही रह गया। काफी देर तक जब वह बाहर निकला तो वहां उसके अन्य साथी शोर मचाने लगे। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश कराई। काफी प्रयास के बाद युवक को तालाब के बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान अलमऊ निवासी गिरदावल पासी उर्फ बिहारी (25) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि तालाब में कूदने के बाद युवक के सर में किसी पत्थर की चोट लगी होगी। जिससे वह पानी में ही रह गया होगा। स्थानीय लोगों ने तालाब किनारे से नशेड़ियों का जमावड़ा हटाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें