फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रील बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के नवधन गांव में शनिवार की रात रामलीला मंचन के समय मोबाइल से रील बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की तरफ से पत्थरबाजी की गई। इसमें एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। नवधन गांव की रामलीला हर रोज की तरह शुरू हुई। कलाकार मंचन कर रहे थे कि उसी दौरान कुछ युवक मोबाइल से रील बनाने लगे। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। सुरक्षाकर्मियों के न रहने से पास की दलित बस्ती के कुछ लोगों ने पहुंचकर पत्थरबाजी कर दी। रामलीला का मंचन करने वाले रोहित उपाध्याय (40), विवेक उपाध्याय (37) संग रामलीला देखने आई बालिका प्रियांशी (7) घायल हो गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें