फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हादसे में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
मृतक श्यामधर चौहान। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के छनौरा बाजार में 15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय श्यामधर चौहान निवासी बिहियापुर की शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने दुर्गागंज-सुरियावां मार्ग पर 45 मिनट तक जाम किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

श्यामधर का उपचार वाराणसी के जंसा में निजी अस्पताल में चल रहा था। 15 जनवरी की शाम श्यामधर बाजार से घर जा रहा था। छनौरा के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से रेफर करने के बाद परिजन जंसा स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। श्यामधर के पांच बच्चे हैं। इसमें दो बेटे और तीन बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें