गोपीगंज। कोतवाली के सिद्धनाथ कॉलोनी माधोरामपुर मार्ग निवासी युवक ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। वह अपने ननिहाल में रहता था। घटना के समय उसके नाना-नानी बाहर गए हुए थे। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
यह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। मूल रूप से मालपार आजमगढ़ निवासी सनी कुमार वर्मा (18) पुत्र अमरनाथ वर्मा बीते एक साल से अपने नाना वीरेंद्र प्रसाद वर्मा निवासी सिद्धनाथ कॉलोनी माधोरामपुर मार्ग के यहां रहकर पढ़ाई करता था। नाना वीरेंद्र प्रसाद वर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार को देर शाम जब घर पर कोई नहीं था। इस बीच युवक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर फंदे से झूल गया। परिजनों के मुताबिक युवक दो दरवाजा अंदर से बन्द कर कमरे में लगे पंखे पर साड़ी को फंदा बनाकर झूल गया। नाना ने बताया जब वो और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी बुलाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों के सहयोग से एक दरवाजे को किसी प्रकार खोला गया। जहां युवक अंदर फंदे पर झूल रहा था। लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकोंने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।। बताया जाता है मृतक एकलौता पुत्र था।