फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पड़े पशु अस्पताल,नहीं आ रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक दर्जन से अधिक पशु अस्पतालों की हालत दयनीय होने से कर्मचारी भी आना छोड़ दिए हैं। धूप और गर्मी में बढ़ी मौसमी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए पशुपालक अप्रशिक्षित पैरावेट और झोलाछाप के हाथों आर्थिक शोषण का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

पशु पालक राजमणि, प्रभुनारायण, कालीचरण आदि ने बताया कि मौसम में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होने से पशुओं को बुखार, मुंह से लार टपकने आदि संबंधी बीमारियां हो रही हैं। रोगों के इलाज के लिए जब अस्पतालों पर पहुंचते हैं तो वहां न चिकित्सक मिलते हैं और न ही फार्मासिस्ट। महामारी में अभी तक एक भी अस्पताल को सैनिटाइज नहीं कराया जा सका है। इससे आस-पास फैली गंदगी, परिसर के अंदर भवनों के जीर्ण-शीर्ण होने, जंगली घासों की भरमार के कारण स्थिति खराब हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.जय सिंह ने बताया कि महामारी को देखते हुए अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चिह्नित कराकर सख्ती की जाएगी। साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें