समापन पर मुख्य अतिथि भदोही विधायक जाहिद बेग ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए वह सरकार से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम भदोही आशाराम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेहतर खेल दिखाकर वह जिले का नाम रोशन करें।
जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्यारेलाल, राकेश कुमार पाठक, अशोक गुप्ता, राम कुमार, प्रदीप, अहमद अली, फहीम, मुरलीधर आदि मौजूद रहे।