राष्ट्रीय युवा मंच की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी और समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।
अधिवक्ता गलत व्यक्तियों को दंड दिलाने का भी कार्य करता है। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर अवध नारायण सिंह, विद्या यादव, विजय नारायण पांडेय, स्वामीनाथ मिश्रा, ह्दयनाथ तिवारी, सुनील मालवीय, शीतला मौर्य, ओमकार नाथ शुक्ला, अरूण मिश्रा, धीरज शुक्ला, ललित मिश्रा, कृष्ण कुमार मालवीय, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।