फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पालिका में शामिल गांव बदहाल, दो साल बाद संवरेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका के तीन वार्डों में समायोजित भदोही ब्लाॅक के 28 गांवों की दो साल बाद तस्वीर बदलेगी। इस क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री शहर सृजन योजना के तहत 88 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। खास बात है सारी धनराशि केवल निकाय क्षेत्र में शामिल नए मोहल्लों में ही खर्च होगी। जिलाधिकारी की ओर से विकास कार्यों को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होंगे।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका का सीमा विस्तार दो साल पहले ही हो चुका है। जिसके तहत नगर पालिका के आसपास के 28 गांवों को पालिका में समायोजित कर तीन नए वार्डों का सृजन हुआ था। पालिका में शामिल होने के बाद से ही इन गांवों में विकास परक कार्यों का इंतजार था। गांवों के शहरीकरण की आस लगाए लोग भी उपेक्षा से परेशान हो गए थे। हालांकि अब तक नगर पालिका की ओर से इन क्षेत्रों में पेयजल, इंटरलांकिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं पर 1.60 करोड़ खर्च किए गए थे, लेकिन वे नाकाफी थे। नए शहरियों का मानना था कि गंभीर होकर नए क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, तब जाकर विकासात्मक असंतुलन दूर हो पाएगा। हालांकि फंड की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। हालांकि शासन की ओर से इन क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों के लिए 2.64 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। जिस पर शासन की ओर से 88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें