फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता... के मंत्र से गूंजते रहे पंडाल

विज्ञापन
खमरिया के मधईपुर मुहल्ले में स्थापित दुर्गा प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र में रविवार को पूजा पंडालों में या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता... के साथ ही देवी की आराधना के मंत्र गूंजते रहे। इस बीच नवरात्र में मंदिरों में देवी के दर्शन के लिए मंदिरों व पूजा पंडालों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में रविवार को सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। जयकारों से पूरा वातावरण देवीमय हो गया। विभिन्न प्रकार के फूल, फल, नैवेद्य और धूप - दीप से मां की पूजा व आरती की गई। देवी गीतों से पूजा पंडाल गूंजते रहे। पंडालों के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन

जिले में शहर से लेकर गांव तक प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के मंदिरों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि मां महागौरी मां दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं। मां की अराधना से भय, कष्ट और पाप दूर हो जाते हैं। मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। रविवार को सुबह से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच गए। व्रती महिलाएं और युवतियों के साथ युवाओं की भीड़ भी मंदिरों में देखी गई।
गोपीगंज के सदर मोहाल स्थित मां दुर्गा जी मंदिर, पसियान मोहाल की मां बम्बा देवी मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, औराई स्थित मां कड़े माता मंदिर, बाबूसराय क्षेत्र के चेरापुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर, भदोही कटरा बाजार स्थित मां शीतला मंदिर और सुरियावां के बड़ी महारानी मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही। इसी तरह पूजा पंडालों में भी बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें