फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचने की ललक, पैदल ही मीलों का सफर

विज्ञापन
भदोही जिले में राजमार्ग पर प्रयागराज से पैदल बिहार जाते मजदूर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। लॉकडाउन में मुफलिसी और दुश्वारियां झेल रहे मजदूर वर्ग में घर पहुंचने की ललक ऐसी चटकी है कि मीलों का सफर भी छोटा लगने लगा है। यही वजह है कि दूसरे प्रांतों तक के सैकड़ों किलोमीटर के सफर पर भी वह चहलकदमी करते हुए निकलने का साहस कर बैठते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मेहनत-मजूरी कर आजीविका चलाने वाले कामगारों के पलायन का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लगभग दर्जनभर श्रमिक पैदल ही वाराणसी की ओर जाते दिखे। प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर गोपीगंज में लोगों से भेंट हुई तो उनके सफर के बारे में पूछ लिया गया। बोले- प्रयागराज से निकले हैं। वहां मेहनत-मजदूरी करते हैं। खाने-पीने की दिक्कत हुई तो घर के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। क्योंकि घर पर रहेंगे तो लॉकडाउन आसानी से कट जाएगा, लेकिन परदेस में ऐसे ही बेसुध पड़ जाएंगे। लॉक डाउन के लगभग एक महीने बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल मजदूरों का पलायन देख लोग सहसा ही यह अंदाजा लगाने लगे कि अभी जगह-जगह बड़ी तादाद में मजदूर फंसे हैं। सिर पर गृहस्थी का गट्ठर लादे मजदूर पैदल ही जाते दिखे।
मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रयागराज जनपद के एक कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे, लेकिन पिछले एक महीने से लॉक डाउन के कारण उनके सामने खाने-पीने की किल्लत हो गई है। अब वह घर जाना चाहते हैं। लॉक डाउन में साधन नहीं चलने की वजह से प्रयागराज जनपद में ही पड़े थे। मगर लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ जाने के बाद अब वहां रहना कठिन हो गया है। इसलिए पैदल ही निकल पड़े।
विज्ञापन

आठ लोगों पर मुकदमा, छह को उठाया
गोपीगंज। लॉक डाउन का पालन करने के लिए पुलिस ने कड़ाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जगीगंज में आठ लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही गोपीगंज नगर में आधा दर्जन लोगों को इसलिए हिरासत में ले लिया या कि निर्धारित समय के बाद भी वे दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। जगीगंज चौकी प्रभारी मोहम्मद सगीर ने सरायजगदीश गांव निवासी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से छह लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें