नगर के कांजी हाउस स्थित वार्ड नंबर छह में 13वें वित्त आयोग के जरिए पांच
हॉर्स पावर के मिनी नलकूप का लोकार्पण रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष
प्रहलाद दास गुप्ता ने किया।
इस मौके पर उन्होंने सड़क की दोनों पटरियों पर
नाली और नई पाइप लाइन लगानेे के लिए कर्मचारियों को कहा। उन्होंने बताया
कि वार्ड नंबर 20 में चिंगन शाह मजार के पास और पुलिस चौकी के समीप स्थित
नलकूपों का भी लोकार्पण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक नलकूप की
लागत 83 हजार है।
तीनों नलकूप लग जाने से वार्डवासियों के सामने अब पेयजल
की समस्या नहीं रहेगी। वार्ड नंबर 6 में नगर पालिका द्वारा बनाए गए पूर्व
में शौचालय के जीर्णोद्धार के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश
दिया।
इस अवसर पर पूर्व कारागार मंत्री राम किशोर बिंद, सभासद राजमणि
यादव, शिव शंकर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, मोहित कुमार, धर्मेंद्र, मंगला
आदि रहे।