फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लोड बढ़ने पर नहीं जलेगा ट्रांसफॉर्मर, 1200 में से 300 ट्रांसफॉर्मर में लगा फ्यूज सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
300 ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज सेट लगाए गए हैं। निगम का दावा है कि अप्रैल माह तक 900 ट्रांसफार्मर में फ्यूज सेट लगाए जाएंगे। फ्यूज सेट लगने से लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर नहीं जलेगा।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने पर ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। वहीं नगरीय इलाकों में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जलने के मामले सामने आते हैं। ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशानी होती है। जिले में बीते साल करीब लगभग 426 ट्रांसफाॅर्मर जले थे। ट्रांसफाॅर्मर को जलने से बचाने के लिए निगम की ओर से यह कवायद की जा रही है। भदोही नगर स्थित विद्युत वर्कशाॅप में फिलहाल भरपूर ट्रांसफार्मर है। वर्कशाॅप के अवर अभियंता धीरज रस्तोगी ने बताया कि वर्कशॉप में 15 दिनों में 30 जले ट्रांसफार्मर आए है। भदोही विद्दुत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता, आरबी शर्मा ने बताया कि खंड में 1200 ट्रांसफार्मर हैं। उन्हें जलने से बचाने के लिए फ्यूज सेट लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है। फ्यूज सेट लगने से लोड बढ़ने या शाॅर्ट सर्किट होने पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं जलेगा। अप्रैल के अंत सभी ट्रांसफाॅर्मर में फ्यूज सेट लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें