फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं का भोजन गरीबों में बंटवाया

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन परिसर ज्ञानपुर में गरीबों को भोजन का पैकेट देते डा.अतुल पांडेय। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के बहाने ही सही मृत्युभोज की कुप्रथा का बंधन ढीला पड़ने लगा है। कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए तेरहवीं में भीड़भाड़ न कर प्रसाद को गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित करने का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य की पत्नी की तेरहवीं का भोजन गरीबों में वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से सर्रोई निवासी केएनपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरनाथ पांडेय ज्ञानपुर नगर में पुरानी तहसील के पीछे रहते हैं। पत्नी शकुंतला देवी के निधन के बाद बुधवार को उनकी तेरहवीं थी। डॉ. पांडेय और घर वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रसाद को गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित करवा दिया। पूड़ी, दो प्रकार की सब्जी, बुनिया, रायता, चटनी आदि के लगभग पांच सौ पैकेट को भिदिउरा, तेजीपुर, सिंहपुर की मुसहर बस्तियों और ज्ञानपुर नगर स्थित रोडवेज बस परिसर में रहने वाले गरीब परिवारों और अन्य जरूरतमंदों में वितरित करा दिया गया। परिजनों के मुताबिक तकरीबन एक लाख की भोजन सामग्री वितरित कराई गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व औराई क्षेत्र के सहसेपुर, हिंछनपुर, कठौता आदि गांवों में परिवारों ने तेरहवीं की जगह इस रकम को लॉकडाउन में मुसीबत झेल रहे गरीबों का पेट भरने में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें