फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर/लालानगर। रविवार की देर शाम आए तेज तूफान के कारण ठप हुई डीघ क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे न केवल लोगों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहा वहीं रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय प्रकाश व्यवस्था का अभाव और गर्मी से बेचैनी बढ़ी रही, लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सुधार के नाम पर 36 घंटे का समय व्यतीत करने के बाद भी फीडरों में करंट पहुंचाने में असमर्थ साबित हुए जिसको लेकर लोगों का पारा आसमान चढ़ रहा है।
विज्ञापन

रह-रह कर बिगड़ रहे मौसम के मिजाज के चलते दिन में तेज धूप-गर्मी और शाम ढलते ही आंधी-पानी से लोग परेशान हो उठे हैं। उजड़ रही गृहस्थी के साथ ही लग रहे आर्थिक चपत ने हर एक वर्ग के माथे पर सिकन खड़ा कर दिया है। एक समस्या हल नहीं हो पा रही है कि दूसरी समस्या सिर चढ़ जा रही है। डीघ के वहिदानगर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर उपकेंद्रों से जुड़े लगभग डेढ़ सौ गांवों की विद्युत व्यवस्था हमेशा भाग्य भरोसे रहती है। हल्की आंधी-पानी में ही जर्जर हो चुके तार व खंभे जमींदोज हो जाते हैं। मौसमी मार में खराब हुई बिजली कई-कई दिनों तक ठीक नहीं हो पाती है। यही स्थिति लालानगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर देखी जा रही है। लालू यादव, धर्मराज, मनीष यादव, सुरेश कुमार, मुरली, अनुज यादव आदि ने चेतावनी दी है कि यदि टूटे तार और खंभों को बदलवाकर विभाग ने आपूर्ति बहाल न करा सका तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। एक्सईएन मनोज कुमार का कहना रहा कि आंधी की जद में आकर कई जगह तार-खंभे टूट गए हैं जिसके सुधार में समय लग रहा है। सुधार हो जाने पर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें