फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से टकराकर खाईं में गिरा युवक, जान गई

Tue, 23 Jun 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के कंधिया फाटक के पास रविवार की रात में बाइक से घर लौट रहा युवक असंतुलित होकर माइल स्टोन से टकराकर खाई में गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे ले जाकर भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
समालकोट मानिकपुर गांव निवासी पिंटू सेठ (39) रविवार को बाइक से किसी काम से वाराणसी गया था। रात में लौटते समय कंधिया रेलवे फाटक के पास असंतुलित होकर दूरी बताने वाले पत्थर के संकेतक से टकरा गया। इससे वह छिटककर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

  पिंटू के शरीर में भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर की आवाज सुनकर गेटमैन और पास के ग्रामीण पहुंचे। गंभीर हालत में तड़प रहे युवक को बाहर निकाला। उसके जेब से मिले मोबाइल में दर्ज नंबर पर फोन करके घरवालों को सूचित किया। इसके बाद वाहन से उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने  देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट पहने हुआ था, लेकिन उसे सीने में गंभीर चोट  आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें