फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मार्गों का किया लोकार्पण

Mon, 22 Jun 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया गांव सरई राजपुतानी में रविवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का नागरिक अभिनंदन किया गया। विधायक ने गांव में चार आरसीसी मार्ग और तीन पिचरोड का लोकार्पण किया। कहा कि विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। समग्र लोहिया गांव, कौशल विकास मिशन, समाजवादी पेंशन योजना समेत कई योजनाएं है जिससे समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता से किए वायदे से मुकर गई है। इसके पूव ग्राम प्रधान हिंछलाल ने माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रियंका, माधुरी ने गीतों के जरिए सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान दीवाकर शुक्ला, कपिलदेव सरोज, रमेश, साहब लाल बिंद  मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला महासचिव राजितराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें