फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पूरा किया जनता से किया वादा 

Thu, 31 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते विजय मिश्र
विज्ञापन
 बाल पुष्टाहार एवं बेसिक  शिक्षा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व किए वादों को तीन वर्षों में पूरा कर दिखाया। अन्य दलों ने चुनाव के  पूर्व या बाद में केवल लुभावने वादे कर जनता को ठगने का काम किया है। गरीब, कमजोर, किसान, असहायों की मदद और उनके  लिए कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार करती है। चौरसिया बुधवार को वीएनजीआईसी परिसर में एमएलसी रामलली मिश्र के  अभिनंदन समारोह एवं होली मिलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  समाजवाद का मतलब समाज के  अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को वे सुविधाएं मिलने से है, जो पहली पंक्ति के लोगों को मिलती हैं। मंत्री ने बताया कि झूठे वादे करने वाले हमेशा समाज में समस्या ही पैदा करते है, इसलिए जनता इनसे हमेशा बचके रहे। प्रभारी मंत्री ने ज्ञानपुर विधायक  विजय मिश्र को विकास करने वाला और गरीबों के सुख-दुख का साथी बताया। कहा कि इनमें हर कार्य करने की क्षमता है। सपा सरकार की शान में कसीद गढ़ते हुए कहा कि सरकार के प्रयास से ज्ञानपुर की सड़कें पेरिस की तरह नजर आने लगी हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है, जिससे सरकार के सफल हो रहे प्रयासों का जनता को लाभ मिले, सभी वर्ग के विकास की जानकारी जनता को हो सके। उन्होंने एमएलसी रामलली मिश्र और पूर्व सांसद अतीक अहमद की भी जमकर तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी और संचालन महासचिव राजितराम यादव ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, पूर्व विधायक बेचूराम यादव, शारदा प्रसाद बिंद, ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र, ज्ञानपुर विधानसभाध्यक्ष कल्लूराम यादव, कमला महतो, घनश्याम दास गुप्ता, कोको दुबे, नूरुल इस्लाम, अकरम मल्ले, जटाशंकर मौर्य, हृदयनारायण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें