फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 में छह मामले निबटाए गए

Sun, 20 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिले के सभी थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थन पत्र फरियादियों के आए। इसमें राजस्व और पुलिस अधिकारी मिलकर महज छह प्रार्थन पत्रों का ही निस्तारण कर सके।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने ज्ञानपुर कोतवाली और औराई थाने में फरियाद सुनी और मामलों का निस्तारण कराया। 
समाधान दिवस में मिले प्रार्थन पत्रों में 28 राजस्व और पांच पुलिस के थे। अनिस्तारित 27 मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। ज्ञानपुर कोतवाली में आए तीन प्रार्थना पत्र  में दो राजस्व का निस्तारण हो गया,पुलिस विभाग का एक निस्तारित नहीं हो सका। गोपीगंज में आए छह में दोनों विभाग के तीन-तीन प्रार्थना पत्रों में राजस्व का एक निस्तारित हुआ। कोईरौना थाने के तीन प्रार्थना पत्र  में एक का निस्तारण हो सका। 
 इसी क्रम में थाना भदोही में आए पांच प्रार्थना पत्र सभी राजस्व के रहे, एक का निस्तारण हुआ। चौरी थाने में आए राजस्व के दोनों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। औराई थाने के पांच प्रार्थना पत्रों में चार राजस्व और एक पुलिस का शामिल रहा, एक भी निस्तारित नहीं हुआ। इसी क्रम में ऊंज थाने में दो           प्रार्थना पत्र आए दोनों प्रार्थना पत्र राजस्व के रहे,लेकिन निस्तारण एक का हुआ। 
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि सुरियावां थाने में मिले राजस्व के पांच प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ। थाना दुर्गागंज में मिले दोनों  राजस्व के प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें