फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव

Tue, 17 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को चकवा मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय का घेराव किया। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की संस्था एनसीटीई प्रदेश के शिक्षामित्रों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। प्रदेश भर के शिक्षामित्र प्रधानमंत्री के वाराणसी में किए वायदे को याद कराते हुए डाक के माध्यम से पत्र भेजा जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि शिक्षामित्रों के हित में वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने समायोजन को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया था। विरोध जताने वालों             में महेंद्र कुमार, रामदास,           दशवंत लाल, सुभाष तिवारी, शशिकांत, संजय पांडेय, अरशद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें