फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: पूर्वांचल में जिस हाईवे की सर्विसलेन से गुजरेंगे कांवड़िए, वहां 13 जगहों पर हो गए गड्ढे

Fri, 27 Jun 2025 11:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही की सीमा में ही 13 जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में सावन के दौरान यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
जयरामपुर के सामने हाईवे की सर्विसलेन पर लगा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जिले की सीमा में 13 जगहों पर सर्विसलेन पर जलभराव के कारण गड्ढे हो गए हैं। करोड़ों की लागत से बनी इस सर्विसलेन पर लोगों के घरों के नाबदान का पानी भर रहा है। आगामी 11 जुलाई से सावन की शुरूआत हो रही है। इससे कांवड़िए गुजरेंगे और परेशानी होगी। 
विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर राजातालाब-हंडिया खंड की लंबाई 72 किमी के आसपास है। करीब 42 किमी का हिस्सा भदोही जिले से होकर गुजरता है। आवागमन के लिए सर्विसलेन का भी निर्माण कराया गया था।

लेकिन हाईवे के किनारे के घरों के नाबदान का पानी सीधे सर्विसलेन पर बहाया जाता है। इस कारण सर्विसलेन खराब हो रही है। सबसे अधिक समस्या बाबूसराय के पास हाईवे की उत्तरी और दक्षिणी सर्विसलेन पर है। उसके आगे इटवा में भी कुछ जगहों पर ऐसी ही समस्या है। औराई तहसील रोड के कुछ आगे और माधोसिंह में करीब आधा किमी तक पूरी सर्विसलेन खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


कौलापुर के आगे जंगीगंज के बाद भी यही समस्या है। दोनों लेन पर 13 जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले बाइक व साइकिल चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। हाईवे का रखरखाव करने वाली कार्यदायी संस्था सर्विसलेन पर नाबदान का पानी बहाने वाले लोगों को नोटिस देकर अपना काम पूरा कर लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें