फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजे गए नाग देवता

Thu, 20 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर-घर नागदेव की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की गई। शिवालयों और मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद घरों में विविध पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

नाग पंचमी के अवसर पर खेलकूद और कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का परंपरागत आयोजन भी किया गया।

नाग पंचमी के अवसर पर बुधवार को जिले का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह उठकर महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर नाग देवता को लावा-दूध अर्पित किया।
इसके बाद मंदिरों और शिवालयों पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पहुंचकर नाग देव का आह्वान किया।
सुख-सौभाग्य की कामना के निमित्त महिलाओं ने मंगल गाए। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के पारंपरिक गीत गाकर आराधना पूर्ण की। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर नाग पंचमी पर दूध-लावा चढ़ाने और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
घंटे-घड़ियालों की ध्वनि पूरे दिन मंदिर परिसर में गूंजती रही। ज्ञानपुर से लगे भिदिउरा गांव में मंदिर पर महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और देवीगीत गाए। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लगे जोरई गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। ऊंज संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के शिव मंदिरों पर नाग पंचमी के मौके पर रुद्राभिषेक और शिवार्चन कार्यक्रम हुए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया था। हरिश्चंद्रपुर गांव में कबड्डी और लंबीकूद प्रतियोगिता हुई। कुरमैचा, बिछिया आदि गांवों के शिवमंदिरों पर दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें