फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंदे पानी से बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों तक हुई बारिश से उमस भर्री गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन अब जलभराव और दूषित पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह इकट्ठा हुए पानी से लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। निकायों की तरफ से कोई व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में भदोही, गोपीगंज दो नगर पालिका है, जबकि ज्ञानपुर, नई बाजार, घोसिया, खमरियां, सुरियावां नगर पंचायत है। यहां करीब तीन से साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। इन्हें मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सड़क आदि उपलब्ध कराना निकाय प्रशासन की जिम्मेदारी है। निकाय में कूड़ा करकट और जगह-जगह लगे बारिश के पानी से दिक्कत बढ़ गई है। वार्ड के खाली प्लाट में लगे कूड़े के ढेर के चलते मच्छर पनपते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया, टायफाइड होने का डर रहता है। सुरियावां के वार्ड संख्या सात रामबाग के पश्चिम अभिया रोड, वार्ड सात नेता नगर में सड़क पर बारिश का पानी लगा है।
अभिया रोड पर करीब छह महीने से ही नाली में गंदा पानी जमा है। यही हाल ज्ञानपुर नगर का है। यहां जरा सी बारिश होने पर कचरा बजबजाने लगता है। जिला पंचायत भवन के पीछे पड़े खाली प्लाॅट, बालीपुर, पुरानी बाजार, पानी की टंकी आदि स्थानों पर गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरियावां के ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि अभिया रोड पर नाली बनाई जा रही है, इसे दूसरी नाली से जोड़ा जाएगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें