फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाली की खोदाई कर भूले जिम्मेदार, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ठेकेदार की लापरवाही कहें या नगर पंचायत की उदासीनता। अंबेडकर नगर में जल निकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर नाली की खोदाई कर जिम्मेदार भूल गए हैं। करीब एक पखवारे से खोदाई करके सर्विस लेन और सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है। इससे उठने वाली धूल से राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुछ महीने पूर्व नाली निर्माण की शुरूआत की गई। सुरियावां नगर में विद्युत उपकेंद्र से नेता नगर रामबाग होते हुए 52 बीघा तालाब तक जल निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब एक पखवारे भर से अंबेडकर नगर में अभिया मार्ग पर नाली की खोदाई करके निर्माण कार्य ठेकेदार नहीं करवा रहे है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बारिश के दिनों में सड़क पर बरसात का पानी लग जाता है। जिससे लोगों की दुश्वारिया बढ़ जाती है। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि नाली का कार्य चल रहा है। जहां पर लोगों की दिक्कतें हैं, वहां से अतिशीघ्र मिट्टी हटा दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही दिक्कतें दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें