राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भारतीय नववर्ष संवत्सर पर शुक्रवार को रोडवेज परिसर में संघ समागम का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए गणवेशों ने पथ संचलन कर देश की संस्कृति और सभ्यता का पाठ पढ़ाया। सभी ने पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने का संकल्प लिया।
रोडवेज परिसर में पथ संचलन का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ हुआ। गणवेश नगर में भ्रमण करते हुए भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन में शामिल लोग बड़ा डीह, लालानगर मार्ग, पुरानी बाजार, तहसील रोड से होकर रोडवेज परिसर में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख जय प्रकाश ने कहा कि हिंदू संस्कृति हजारों साल पुरानी है जिसकी अनंत काल से पूजा होती चली आ रही है। आज का दिन हिंदूओं के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों को भारतीय संस्कृति, हिंदू नववर्ष के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर संघ संचालक राजेंद्र जी, जिला प्रचारक पवन जी, अखंड प्रताप, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, डॉ. आरके पटेल, अजय उपाध्याय, आलोक, अशोक, मनीष, हौसिला पाठक, बालदत्त पांडेय, नागेंद्र सिंह, विनीत सहित कई लोग मौजूद रहे।