फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता का लिया संकल्प

Mon, 12 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में रविवार को जिला स्तरीय स्वयं सेवक संगम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जिले भर से जुटे गणवेशों ने अनुशासन का पाठ सीखा और देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय बौद्धिक प्रचारक मिथिलेश नारायण ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने तथा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने डा. केशव बलराम हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1925 में देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए स्वयं सेवक संघ की स्थापना की।
विज्ञापन


करीब नौ दशक से संघ उनके बताए मार्ग पर चलकर काम कर रहा है। पिछली कुछ सरकारों ने संघ को खत्म करने का कुचक्र रचा लेकिन वह नाकाम रहीं और संघ का भगवा ध्वज देश में ही नहीं विश्व में लहरा रहा है।


विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत की जो कल्पना वैज्ञानिक कर रहे हैं उसकी शुरूआत काफी समय पहले हो चुकी है। संगम में जिले भर से जुटे गणवेशों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।

 विभाग संचालक मिर्जापुर मंडल अंगराज ने गणवेशों को संघ की बारीकियों से अवगत कराया। इसके पूर्व डा. हेडगेवार और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


वीएनजीआईसी मैदान में जुटे गणवेशों ने जब एक सुर में भारत माता की जय का उद्घोष किया तो क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इसमें सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय समेत कई लोग गणवेश में पहुंचे। इसमें मीडिया प्रभारी राजीव गोयल, अशोक, काली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता जिला संघ संचालक राजेंद्र मिश्रा और आभार जिला प्रचारक पवन ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें