फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी गीतों संग हुआ महिषासुर मर्दन

Mon, 22 Jun 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के उमरिया गांव में शनिवार की रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भजन संध्या के बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिषासुर मर्दन के मंचन के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विज्ञापन


उमरिया स्थित देवी मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक कथा पाठ के बाद शनिवार को भजन संध्या और देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, लखनऊ की कलाकार कंचन सिंह, वाराणसी की अर्चना तिवारी, इलाहाबाद की बबिता सरगम ने देवी गीतों के जरिए लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने महिषासुर वध का सजीव चित्रण कर सबको भाव विभोर कर दिया। एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं गीतों से लाेग मां जगदंबा का गुणगान करते रहे। भ्ाजन और गीत माहौल को पूरी तरह धार्मिक बनाते रहे। 
विज्ञापन


आयोजक बटुक नाथ तिवारी ने कलाकारों को चुनरी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। लोगों ने तालिया बजा कर हर्ष जताया। इस मौके पर संतोष दूबे, अशोक, श्यामसूरत, राज कुमार, अमरनाथ, गुलाब चंद्र, अनिल दूबे, अतुल, राममूर्ति सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें