फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने छुड़ाई कंपकपी

Wed, 09 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और ट्रेनों की रफ्तार भी थम सी गई। कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन



मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्शियस पहुंच गया। घने कोहरे के बीच हल्के हवा के झोंकों ने गलन यों बढ़ाई कि सामान्य तौर पर लोगों के हाथ जेब ढूंढते नजर आए।

दिन चढ़ने तक कोहरे की चादर तनी रही ओर लोग रजाई में दुबके रहे।

 हालांकि इस बीच बच्चों को तैयार होकर स्कूल जाना पड़ा। हालांकि कोहरे के चलते तमाम स्कूलों में उपस्थिति घट गई। मंगलवार को सुबह हुई तो घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम थी।
विज्ञापन


 50 मीटर बाद की चीजें नहीं दिख पा रहीं थीं। इस बीच वातावरण में धुंध सी छाई रही। यही वजह रही कि पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। धूप लेने के लिए लोग तरसते रहे।

दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज से लोग हैरत में हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि अचानक इतनी ठंड कैसे आ गई। दिसंबर की शुरुआत में भी अपेक्षा से कम ठंड ने जहां लोगों को हैरत में डाला था, वहीं महज दो दिनों में बदले मौसम के तेवर ने एक बार फिर चौंका दिया है।

 जीटी रोड, ज्ञानपुर-भदोही मार्ग, भदोही-वाराणसी मार्ग समेत जिले की तमाम प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर कोहरे से ब्रेक लगा दिया। सुबह नौ बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।

ठंड के बढ़ते असर ने पशु-पक्षियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। कुत्ते, बिल्ली और पक्षी कोने आदि में दुबके नजर आए। हालांकि इस ठंड को फसलों के लिए ज्यादा नुकसानदेय नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

 गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें