फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जाम में जूझा नगर

Wed, 09 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे कार्यालयों के कर्मचारी, अधिकारी, न्यायालय के वादकारी, अधिवक्ता समेत अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे से करीब 12 बजे तक पशु अस्पताल से लेकर हरिहरनाथ मंदिर तक, दक्षिण तरफ गिरधरपुर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


जाम में फंस कर कालेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी वाहनों में बैठे परेशान रहे।जाम में फंसे लोग यातायात प्रशासन और बेतरतीब ढंग से सड़क खुदाई कर रंहे लोगों को कोसते रहे।

ज्ञानपुर नगर में आबादी घनी होने के चलते सड़क किनारे भी जगह कमी होने सशे संकरे में आवागमन में समस्या होती है। ऐसे ममें जेबीसी से चल रही खोदाई के दौरान एक तरफ बड़े वाहन के फंसने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है।
विज्ञापन


 इस दौरान छोटे वाहन और अनेक बाइक सवार जल्दबाजी के चक्कर में मार्ग को पूरी तरह जामकर देते हैं। सड़क खोदाई के बावजूद यातायात प्रशासन मौके पर न रहने से जाम में फंसे लोग कोसते रहे। इस दौरान कई अधिवक्ता, प्राध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी जाम के चलते परेशान रहे।
विज्ञापन


एक घंटे से अधिक समय तक जाम की खबर लगने के बाद यातायात विभाग के लोगों ने पहुंचकर समाप्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें