फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए ज्ञानपुर नगर में पन्नी से दुकान को ढंकते पटरी दुकानदार। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तकरीबन 10 दिनों के बाद कालीन नगरी के मौसम का मिजाज शनिवार को फिर बदला। आसमान में सुबह से तेज धूप खिली रहने के बाद दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन मार्ग में पानी भर जाने से आने-जाने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सितंबर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। अब भी दिन हो या रात, पंखे-कूलर का चलना बंद नहीं हुआ है। आसमान में सूर्य देवता के निकलते ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। वहीं बीच-बीच में हो रही बारिश से राहत मिल रही है। कई दिनों से आसमान साफ था और सूर्य के तेज किरणों के चलते गर्मी और उमस में बढ़ोतरी हो गई थी। शनिवार सुबह से धूप खिली रहने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे मौसम में बदलाव आया और लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। झमाझम बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर पानी भर गया। इससे मार्ग से आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ जगहों पर पानी भर जाता है। अच्छी बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत तो मिली और तापमान में भी कमी आई। सितंबर में हो रही बारिश से धान की फसल की फायदेमंद साबित हो रही है। कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी का मानना है कि धान की पौधों में बलियां आने वाली हैं, ऐसी स्थिति में पौधों को पर्याप्त पानी और धूप मिलने से धान के पौधों में अच्छी बलियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें