फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केंद्रों की अनंतिम सूची 21 सितंबर को जारी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के 194 विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराने के बाद उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर 10 अगस्त को अपलोड कर दी गई है। अब केंद्र निर्धारण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी अनंतिम सूची 21 सितंबर को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में 52 हजार 889 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में तीन राजकीय इंटर काॅलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 194 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभी आगामी परीक्षा की तिथि तय नहीं है, लेकिन केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया करीब-करीब फाइनल हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 21 सितंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची प्रकाशित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालयों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 28 सितंबर को संशोधित सूची जारी होगी। इसके बाद बोर्ड स्तर से 22 अक्तूबर को ऑनलाइन केंद्र सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर भी आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय विद्यार्थियों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
छात्राओं के लिए सात से 10 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जबकि छात्रों के लिए केंद्र की दूरी 10 से 15 किलोमीटर के बीच रखने का प्रावधान है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें