फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षा से ही किसी देश की तरक्कीः जया 

Sun, 31 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
ग्राम पिपरिस में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने जा रहीं राज्यसभा सदस्य, जया बच्चन
विज्ञापन
 सपा की राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि महिला शिक्षा से ही किसी देश की तरक्की संभव होगा। शिक्षा ही वह मार्ग है जो विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। वह शनिवार को कई स्थानों पर लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल हुईं। 
विज्ञापन

पिपरिस में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद नगर स्थित ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज में 25 लाख की लागत से बनकर तैयार पांच कमरों का लोकार्पण कीं। उन्होंने कहा कि मैं बालिका शिक्षा के प्रति प्रयत्नशील हूं। यदि इस विद्यालय के लिए भूमि की व्यवस्था हो जाए तो मैं यहां प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ स्तातक और स्नातकोत्तर स्तर तक व्यवस्था कराने की मंशा रखती हूं। यह भी कहा कि मैं वही कहूंगी जो मैं आप लोगों के कर सकूंगी। विद्यालय को सोलर लाइट देने का भी एलान किया। इस दौरान छात्राओं ने उनके स्वागत में गीत सुनाए। यहां सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, सुदेश खन्ना, ओपी गुप्ता, रमेश यादव. हाजी अब्दुल रब अंसारी, डीपी गुप्ता, दिनेश यादव, वाइके श्रीवास्तव, तिलकराज खन्ना आदि ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व दिन में11.10 बजे भदोही पहुंच कर जया बच्चन ने अजयपुर - महरभा मार्ग का लोकार्पण   किया। मार्ग के निर्माण पर 83 लाख की लागत आई है। वहां से         पिपरिस कुष्ठ बस्ती आ गईं जहां 46 लाख की लागत से एक किमी मार्ग के निर्माण व सामुदायिक        केंद्र का शिलान्यास किया। इसी क्रम में उन्होंने कन्हेरी दत्तीपुर में रहा  जहां निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें