फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, मतदान आज

Thu, 29 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण में दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत की आठ और बीडीसी  की 193 सीटों के लिए मतदान होना है। दो लाख 80 हजार मतदाता जिला पंचायत और बीडीसी के 1217 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर में डीघ और अभोली विकास खंड कार्यालय से पोलिंग पार्टिंयां रवाना हुईं। मतदान सामग्रियों को साथ लेकर पोलिंग टीम शाम तक संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।

 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दोपहर एक बजे तक दोनों ब्लाकों से अधिसंख्य पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी थीं।
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव तीन चरण समाप्त होने के बाद डीघ और अभोली ब्लाक में अंतिम चरण का मतदान होगा। प्रशासन के लिए चुनौती बने अंतिम चरण के चुनाव के लिए कड़ी चौकसी रखी गई है।

अंतिम चरण में डीघ और अभोली ब्लाक में जिला पंचायत की आठ और क्षेत्र पंचायत की 193 सीटों के लिए मतदान होगा। बृहस्पतिवार को अंतिम चरण में दोनों ब्लाकों की कुल 517 मतदान केंद्रों पर जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे।

 निर्वाचन अधिकारी डीघ वीके मिश्र ने बताया कि उनके यहां जिला पंचायत की पांच, क्षेत्र पंचायत की 131 सीटों के लिए 344 मतदान केेंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की पांच सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी हैं।

 इसमें वार्ड संख्या 17 में 17, 18 में 22, 19 में 23, 20 में 13 और वार्ड संख्या 21 में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीसी की 131 सीटों के लिए 694 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं।

अभोली ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य की तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 62 सीटों पर मतदान के लिए 173 बूथ बनाए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें वार्ड दस से 26, वार्ड 11 से 27 और वार्ड 12 से 23 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं बीडीसी की 62 सीटों पर कुल 372 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


दोनों ब्लाकों के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें