इसमें कुछ प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए सुबह से लेकर शाम चार बजे तक प्रत्याशी अपने समर्थकों संग टेंपो हाई करते हुए बैरिकेडिंग तक पहुंचे।
जहां नामांकन पत्रों की खरीदारी के बाद मौजूद प्राध्यापकों से भी पैर छूकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया।
इसके पूर्व सुबह दस बजे से छात्रसंघ चुनाव के लिए रसायन विज्ञान विभाग में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई।
समय से समर्थकों संग पहुंचे दर्जनभर प्रत्याशियों ने काउंटर खुलते ही नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इसके बाद एक-एक करके प्रत्याशी समर्थकों संग आते गए और पर्चा की खरीदारी कर लौटते गए।
हालांकि मौसम के बदलाव और पंचायत चुनाव में व्यस्तता के चलते नामांकन पत्रों की खरीदारी के दिन छात्रों की भी संख्या सीमित दिखी।
इससे प्रत्याशियों को टेंपो हाई करने के लिए मनमाफिक समर्थक नहीं मिल सके।
छात्रसंघ के निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के चार, महामंत्री के पांच, पुस्तकालय मंत्री के चार, संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कला में चार, विज्ञान में तीन और वाणिज्य में चार प्रत्याशियों ने कुल 38 नामांकन पत्रों की खरीद की। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहकर जायजा लेते रहे।